पलामू, अप्रैल 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले रामगढ़ थाना के हुटार चौक के टील्हा के समीप सोमवार को दिन में बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने प्रज्ञा केंद्र संचालिका शमा परवीन एवं उनके शौहर इजराफात अंसारी को गोली मारकर व पिस्तौल के बट से हमला कर जख्मी करते हुए 3 लाख रुपए नगद सहित एक लैपटॉप, डायरी, रजिस्टर एवं प्रज्ञा केंद्र की चाबी लूट कर फरार हो गए हैं। प्रज्ञा केंद्र संचालक एवं उसके पति को स्थानीय लोगों के सहयोग से निकटवर्ती लातेहार जिले बरवाडीह स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्रारंभिक इलाज के बावजूद उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए दोनों को मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। यह भी पढ़ें- आभूषण लूटकांड में वांटेड दो शातिर हथियार समेत गिरफ्तार हुंटार पंचायत के मुखिया नागेंद्र रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.