लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 24 -- लखीमपुर। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के क्रियान्वयन में अपेक्षित प्रगति न होने पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कड़ा रुख अपनाया है। शासन की महत्वाकांक्षी योजना में एचडीएफसी बैंक की बेहद धीमी प्रगति को डीएम ने शासन एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना बताया है। साथ ही इस बैंक से सभी विभागों के खाते हटाने का आदेश दे दिया है। डीएम ने स्पष्ट किया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 46 प्रकरणों में से अब तक केवल 05 प्रकरणों में ही प्रगति हुई है, जो किसी भी दृष्टि से स्वीकार्य नहीं है। वहीं, जनपद के अन्य बैंक योजना के क्रियान्वयन में अपेक्षित सहयोग प्रदान कर रहे हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएम ने एसपी और प्रभागीय वनाधिकारियों को पत्र भेजकर अपेक्षा की है कि उनके विभागों के सभी शासकीय खाते, जो वर्तमान में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.