हीरो होंडा चौक से 27 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
गुड़गांव, मई 8 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) गुरुग्राम क्षेत्रीय (नॉर्थ) और नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को हीरो होंडा चौक स्थित सांवरिया मार्ट क्षेत्र में दुकानों, विक्रेताओं और भंडारण स्थलों की गहन जांच की गई। मौके पर मिले 27 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर जुर्माना किया। एचएसपीसीबी की क्षेत्रीय अधिकारी (नॉर्थ) आकांक्षा तंवर ने बताया कि जांच के दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग और भंडारण करते पाए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 27 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया। टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.