गुरुग्राम, जुलाई 24 -- गुरुग्राम में हीरो होंडा चौक रोड निर्माण के तीन विकल्प में से किसी एक विकल्प को मंजूरी के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने हरियाणा सरकार को दोबारा भेजा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मंजूरी मिलने के बाद इसके निर्माण की दिशा में टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। करीब 7 साल पहले जीएमडीए ने करीब 3 किमी लंबे इस रोड के निर्माण की योजना बनाई थी। नए अधिनियम के तहत जमीन अधिग्रहण में दिक्कत आने के चलते फैसला लिया गया कि इस मुख्य सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के माध्यम से जमीन का अधिग्रहण करवाया जाए। इसके साथ हीरो होंडा चौक से लेकर उमंग भारद्वाज चौक तक रोड को नेशनल हाईवे नंबर 352डब्ल्यू का हिस्सा बनाने को लेकर विचार विमर्श हुआ। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में पक्षियों के लिए ...