गुड़गांव, जुलाई 24 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। दिल्ली के सराय काले खां से लेकर गुरुग्राम से होते हुए बावल तक प्रस्तावित नमो भारत ट्रेन के हीरो होंडा चौक पर प्रस्तावित स्टेशन के निर्माण के बीच में दो गैस पाइप लाइन आ रही हैं। स्टेशन निर्माण के लिए इन्हें स्थानांतरित करने की जरूरत पड़ेगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) की तरफ से हीरो होंडा चौक स्टेशन पर की गई जांच के दौरान यह खुलासा हुआ है। एनसीआरटीसी के एक अधिकारी के मुताबिक हीरो होंडा चौक पर 300 एमएम क्षमता की आईजीएल की गैस पाइप लाइन आ रही है। इसके अलावा एमडीपीई की करीब 125 एमएम क्षमता की गैस पाइप लाइन है। हीरो होंडा चौक स्टेशन को जयपुर से दिल्ली की तरफ प्रस्तावित हरित क्षेत्र में बनाया जाना है। इसकी प्रवेश और निकासी के एक द्वार को हाईवे के दूसरी तरफ हरित क्षेत्र में तैया...