हीरो मोटोकॉर्प में 118 आईटीआई अभ्यर्थियों का चयन
हल्द्वानी, अगस्त 24 -- हल्द्वानी, संवाददाता। आईटीआई हल्द्वानी में सोमवार को हीरो मोटोकॉर्प हरिद्वार की ओर से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित हुई। इसमें 118 आईटीआई पासआउट प्रशिक्षार्थियों का जॉब रोल और अप्रेंटिसशिप के लिए चयन हुआ। उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और चंडीगढ़ से आए प्रशिक्षार्थियों ने भी प्लेसमेंट ड्राइव में हिस्सा लिया। संस्थान के प्रधानाचार्य नितिन शर्मा के प्रयासों से आयोजित इस प्लेसमेंट ड्राइव में 19 महिलाओं समेत 120 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंपनी अधिकारियों ने 101 पुरुष और 17 महिला अभ्यर्थियों का चयन किया। टीसीपीओ ललित मोहन आर्य ने बताया कि जॉब रोल के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 26,450 रुपये प्रतिमाह का सीटीसी ऑफर किया गया है। यह भी पढ़ें- BEML Apprentice 2026: बीईएमएल में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.