हीरो की ये मोटरसाइकिल हुई Rs.7635 सस्ती; नई कीमत ने बढ़ाई शाइन, प्लेटिना, स्प्लेंडर की टेंशन!
नई दिल्ली, जुलाई 22 -- हीरो ने अपने ग्राहकों को बड़ा सरप्राइज देते हुए HF डीलक्स कैनवस ब्लैक एडिशन की कीमतों में हमेशा के लिए कटौती कर दी है। अब इस मोटरसाइकिल को खरीदना 7,635 रुपए सस्ता हो गया है। HF डीलक्स कैनवस ब्लैक अब नई एक्स-शोरूम कीमत 59,999 रुपए हो गई है। जो इसके 2023 में लॉन्च के समय की शुरुआती कीमत से भी कम है। दरअसल, कंपनी ने इस मोटरसाइकिल के कैनवस ब्लैक एडिशन को जून 2023 में 60,760 रुपए के प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया था। तब से कंपनी ने इसकी कीमत में कई बार बढ़ोतरी भी की थी। प्राइस कट से पहले इसकी एक्स-शोरूम कीमत 67,634 रुपए थी। सिर्फ 4 राज्यों में हुआ प्राइस कटइस मोटरसाइकिल में 7,635 रुपए की कटौती काफी बड़ी है, जिससे इसे खरीदना अब ग्राहकों के लिए आसान हो जाएगा। हालांकि, इस प्राइस कट में एक ट्विस्ट भी है। दरअसल, कंपनी ने अभी ये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.