गिरडीह, जनवरी 16 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीटीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को हीरोडीह थाना क्षेत्र के हेवी-ड्यूटी वाहनों (हाइवा) की जांच की गई, जिसमें सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करनेवालों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान ओवरलोड स्टोन चिप्स के साथ हाइवा जब्त किया गया। डीटीओ ने बताया कि डीसी रामनिवास यादव के निर्देशानुसार सीख से सुरक्षा के तहत परिवहन विभाग द्वारा 1 जनवरी से 31 जनवरी तक विभिन्न गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि जिले के लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होंने अनुरोध करते हुए कहा कि जब भी बाइक चलाएं तो हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें एवं कार चलाएं तो सीट बेल्ट का प्रयोग करें। किसी भी दुर्घटना में घायल व्यक्ति को देखें तो उसे नज़दीकी अस्पताल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.