गिरडीह, अप्रैल 10 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह जिले में हीरोडीह स्थित बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) की नई शाखा भवन का पांडेडीह मोड़ के समीप शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर आंचलिक प्रबंधक अश्विनी कुमार मित्तल, अंचल अधिकारी धीरेंद्र श्रीवास्तव एवं शाखा प्रबंधक मंजीत कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शाखा का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए आंचलिक प्रबंधक मित्तल ने कहा कि बैंक ग्राहकों को चाहिए कि वे बैंकिंग सेवाओं से अधिक से अधिक जुड़ें और उपलब्ध सुविधाओं का पूरा लाभ उठाएं। उन्होंने किसानों, छात्रों और बेरोजगार युवाओं के लिए बैंक द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही बीमा, ऋण एवं अन्य वित्तीय सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर बैंक अधिकारी अभिरंजन कुमार, करण तिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.