हीरोइन कें साथ एक युवक कों दबोचा
सोनभद्र, जुलाई 1 -- शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। मादक पदार्थ बिक्री के रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस ने एक युवक के पास से 9.63 ग्राम अवैध हीरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया। शक्तिनगर थाना प्रभारी सत्येंद्र राय ने बताया कि सूत्रों से जानकारी मिली कि अंबेडकर नगर निवासी दीपक विश्वकर्मा पुत्र प्रेमलाल विश्वकर्मा हीरोइन की बिक्री के लिए खड़िया गेट नंबर 2 के समीप खड़ा है। थाने के पुलिसकर्मी के साथ बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने तत्काल पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर उक्त युवक को धर दबोचा। उसके पास से पुड़िया में 9.63 ग्राम हीरोइन बरामद हुआ। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.