भागलपुर, मई 18 -- अखिल भारतीय अंगिका साहित्य कला मंच के बैनर तले 'अंगवाणी' कार्यक्रम के तहत महाकवि स्वर्गीय हीरा प्रसाद हरेंद्र की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनके आवास पर काव्यांजलि एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। भागलपुर, मुंगेर, बांका और सुल्तानगंज के सम्मानित साहित्यकारों ने स्व. हीरा प्रसाद हरेंद्र के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में कविवर सुधीर कुमार प्रोग्रामर, ई. अंजनी कुमार शर्मा और अंगवाणी के संयोजक प्रीतम कुमार विश्वकर्मा को अंग-वस्त्र, फूलमाला एवं सम्मान-पत्र देकर 'हीरा प्रसाद हरेंद्र स्मृति सम्मान-2026' से सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...