हीरा नगर में युवक से मोबाइल छीना
हल्द्वानी, मार्च 18 -- हल्द्वानी। हीरा नगर क्षेत्र में दिनदहाड़े मोबाइल छीनने और युवक को डरा-धमकाकर सुनसान गली में छोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता ने क्षेत्र के ही दो युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हीरा नगर निवासी सुरेश राम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा सागर कुमार मंगलवार दोपहर 3:30 बजे पैदल घर की ओर आ रहा था। अल्मोड़ा अर्बन बैंक के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने झपट्टा मारकर सागर का फोन छीन लिया। इसके बाद सागर को झांसा दिया कि आगे जाकर फोन वापस कर देंगे और उसे जबरन अपनी बाइक पर बीच में बैठा लिया। आरोपी उसे डराते-धमकाते हुए पास की बर्फ वाली गली में ले गए और वहां अकेला छोड़कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार आरोपियों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र के सीस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.