हीरा इंटरनेशनल स्कूल में किंडरगार्टन व प्राइमरी ब्लॉक का उद्घाटन
अमरोहा, जुलाई 1 -- मंडी धनौरा। नगर के हीरा इंटरनेशनल स्कूल में जीर्णोद्धार के बाद आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किंडरगार्टन एवं प्राइमरी ब्लॉकों का उद्घाटन बुधवार को एसडीएम शैलेश दुबे ने किया। स्कूल चेयरमैन कृष्ण कुमार अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर कपिल कुमार अग्रवाल व प्रधानाचार्य भगवान सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एसडीएम ने विद्यालय का भ्रमण कर कक्षाओं और शैक्षणिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सराहना की। इस दौरान आदित्य कुमार साहू, सुल्तान अली, सुभा साहू, विजय अग्रवाल, शिखा अग्रवाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.