हीरालाल हत्याकांड में नामजद महिला गिरफ्तार, चार की तलाश
गंगापार, सितम्बर 1 -- शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में आदिवासी युवक 40 वर्षीय हीरालाल की शनिवार रात कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार सुबह एक नामजद महिला आरोपी रेखा आदिवासी पत्नी रामकेश उर्फ मुरर्चान को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, रेखा किसी सामान को लेने के लिए अपने घर आई थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई थाना अध्यक्ष प्रीतम तिवारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शिवकुमार यादव, उपनिरीक्षक कृष्णकांत तिवारी और महिला उपनिरीक्षक वैशाली अग्रहरि की टीम ने की।शनिवार रात गढ़वा किला गांव में चकराजी गढ़वा निवासी हीरालाल पुत्र कल्लू पर कुल्हाड़ी से हमला कर जंगल मे फेंक दिया गया था।गंभीर रूप से घायल हीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.