अलीगढ़, अप्रैल 2 -- अलीगढ़ । हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज की जीटी रोड साइड वाली बाउंड्रीवॉल गुरुवार को भर- भरा कर अचानक गिर पड़ी। गनीमत रही कि उसे समय ना तो श्री वार्ष्णेय कॉलेज के छात्र-छात्राओं का और ना ही हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज के छात्रों का आवागमन चल रहा था। सूचना मिलते ही सदस्य विधान परिषद डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए और मुआयना किया। उन्होंने जल्द ही बाउंड्री वाॅल का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य भरत सिंह ने बताया कि संभवत बारिश के कारण नींव में जल भराव होने के कारण यह हादसा हुआ है। मीडिया प्रभारी मेजर ए के सिंह ने बताया कि अचानक हुए इस हादसे में किसी भी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...