कन्नौज, अप्रैल 16 -- छिबरामऊ, संवाददाता। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा हीरालाल वीएन इंटर कॉलेज, छिबरामऊ में कक्षा 6 से 12 तक अंग्रेजी माध्यम के अतिरिक्त सेक्शन संचालित करने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। यह अनुमति विद्यालय प्रबंधन द्वारा 18 मार्च को भेजे गए अनुरोध पत्र के आधार पर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार, विद्यालय में उपलब्ध अतिरिक्त कक्षाओं और योग्य शिक्षकों की उपलब्धता की शर्त पर स्ववित्तपोषित योजना के अंतर्गत अंग्रेजी माध्यम के सेक्शन चलाए जा सकेंगे। यह अनुमति माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज की पूर्व में जारी विज्ञप्तियों और शासनादेशों के तहत दी गई है, जिनमें अध्याय-7 विनियम-8 के प्रावधान शामिल हैं। यह भी पढ़ें- लखीसराय: केन्द्रीय विद्यालय लखीसराय में कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा 20 अप्रैल को जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.