कन्नौज, अप्रैल 13 -- नगर के हीरालाल वीएन इंटर कॉलेज में अब इंग्लिश मीडियम से भी शिक्षा शुरू होने जा रही है। साथ ही स्मार्ट क्लासों में भी पढ़ने की सुविधा मिलेगी। डीआईओएस ने सोमवार को विधिवत इनका शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने एक कक्षा में जाकर बच्चों को जल स्रोत और उसके संचयन को लेकर विधिवत पाठ पढ़ाया। वर्ष 1946 में स्थापित इस ऐतिहासिक शिक्षण संस्थान में अब तक हिन्दी माध्यम से कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं व्यावसायिक विषयों की पढ़ाई कराई जाती रही है, लेकिन बदलते समय और शिक्षा की बढ़ती मांग को देखते हुए कॉलेज प्रबंधन ने इस नए शैक्षिक सत्र से इंग्लिश मीडियम सेक्शन शुरू करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य विशेष रूप से मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को बेहतर और प्रतिस्पर्धी शिक्षा उपलब्ध कराना है। कॉलेज की प्रबंधक मीनू आ...