कन्नौज, अप्रैल 11 -- अग्निशमन विभाग द्वारा शुक्रवार को हीरालाल वीएन इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष अग्निशमन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सहायक उप निरीक्षक ओमवीर सिंह तथा रंधीरपुर फायर स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी ने किया। इस दौरान टीम ने आग के विभिन्न प्रकार, आग लगने के प्रमुख कारणों और उससे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए सतर्कता और सही जानकारी बेहद जरूरी है। विद्यार्थियों को आग बुझाने के प्रभावी तरीकों के बारे में बताया गया और व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से उन्हें फायर सेफ्टी उपकरणों के उपयोग का अभ्यास भी कराया गया। इससे छात्रों ने सीधे तौर पर सीख हासिल की। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ विद्यालय की मिड-...