हरिद्वार, दिसम्बर 30 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता स्वर्गीय हीराबेन मोदी की तीसरी पुण्यतिथि पर हरिद्वार के भूपतवाला स्थित प्रसिद्ध वैष्णवी देवी लाल माता मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा हुई। इस अवसर पर संतों और श्रद्धालुओं ने हीराबेन मोदी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्श जीवन को याद किया। संचालक भक्त दुर्गा दास ने संत-महात्माओं के साथ मिलकर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत हीराबेन मोदी की स्मृति में रुद्राक्ष रोपा। उन्होंने कहा कि यह पौधा भविष्य में आध्यात्मिक ऊर्जा का भी संदेश देगा। श्री अखंड परम धाम के अध्यक्ष स्वामी परमानंद गिरि ने कहा कि हीराबेन मोदी का जीवन सादगी, त्याग और संस्कार का अनुपम उदाहरण है, जिसकी झलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और कार्यशैली में दिखाई देती है। उन्होंने बताया कि इस मंदिर परिसर में स्थाप...