धनबाद, अप्रैल 13 -- हीरापुर में नगर निगम की वेंडिंग जोन के लिए जमीन चिह्नित कर ली है। नगर आयुक्त के पत्र के आधार पर धनबाद अंचल के सीओ ने जमीन की जांच कराकर अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। सीओ रामप्रवेश कुमार ने अपनी रिपोर्ट में जमीन को वेंडिंग जोन के लिए उपयुक्त बताते हुए ट्रेंस नक्शा भी उपलब्ध करा दिया है। हीरापुर इलाके में फुटपाथ दुकानदारों के लिए नगर निगम ने हीरापुर हटिया स्कूल के पीछे जमीन चिह्नित की थी। इस जमीन की रिपोर्ट के लिए धनबाद के अंचलाधिकारी को पत्र लिखा था। सीओ ऑफिस से जमीन की जांच का जिम्मा राजस्व निरीक्षक दयानंद प्रसाद को मिला था। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि हीरापुर मौजा संख्या 7 के प्लॉट संख्या 2494, कुल रकवा छह बिगहा, 18 कट्ठा जमीन गैर आबाद नगरपालिका खाते की है। इस जमीन को नगर निगम ने वेंडिंग जोन बनाने के लिए चिह्नित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.