गौरीगंज, फरवरी 11 -- भेंटुआ। ब्लॉक स्थित हीरापुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के आरंभ के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गांव में चारों ओर भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल तक पहुंची। सिर पर कलश लिए महिलाएं भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ती रहीं, जबकि पुरुष श्रद्धालु भगवान के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बनाते रहे। गाजे-बाजे और पुष्प वर्षा के साथ यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। आयोजक जगदंबा शुक्ला, उर्मिला शुक्ला, शिवशंकर शुक्ला और शिवकुमार शुक्ला के साथ ही डीडीसी जगन्नाथ पांडे, अमरनाथ तिवारी, रमाकांत तिवारी, इंद्रभान पांडे, संजय मिश्रा और संतराम तिवारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.