हीरापुर के अहान को सीडीएस टू में 189वां रैंक
धनबाद, अगस्त 11 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। हीरापुर झारखंड मैदान के निकट रहने वाले अहान सिंह का चयन सीडीएस में हुआ है। अहान को सीडीएस टू परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 189 प्राप्त हुआ है। उनकी सफलता से पूरा परिवार गदगद है। उन्हें ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई में रिपोर्ट करने को कहा गया है। अहान के पिता का दिसंबर 2025 में निधन हो गया। उस वक्त एसएसबी चयन प्रक्रिया को छोड़कर उन्हें पिता के अंतिम संस्कार के लिए वापस लौटना पड़ा था। कठिन परिस्थितियों में भी अहान ने हिम्मत नहीं हारी। उसके बाद फिर मेहनत की। मेहनत के दम डिफेंस में अधिकारी बनने की ओर कदम बढ़ा दिया है। यह भी पढ़ें- पिता की वर्दी से मिली प्रेरणा, बेटे ने रचा सफलता का इतिहास अहान ने 10वीं तक की पढ़ाई हीरक ब्रांच धनबाद पब्लिक स्कूल से तथा 12वीं की पढ़ाई सूर्यदेव सिंह स्मृति गुरुकुलम से की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.