हल्द्वानी, फरवरी 9 -- हल्द्वानी, संवाददाता हीरानगर स्थित पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच के प्रांगण में मंगलवार को न्याय के देवता गोलज्यू महाराज की पारंपरिक जागर का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक कार्यक्रम का उद्देश्य पहाड़ की संस्कृति और परंपराओं को बचाए रखना है। मंच के अध्यक्ष खड़क सिंह बगड़वाल ने बताया कि मंगलवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ देव आह्वान किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। उन्होंने आगे बताया कि जागर के अगले दिन यानी 11 फरवरी को भंडारे का आयोजन होगा। अध्यक्ष ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जागर और भंडारे में प्रतिभाग करें और अपनी सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने में मदद करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.