औरैया, अप्रैल 18 -- औरैया, संवाददाता। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय हीरानगर कंचौसी में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यालय प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां सामान्य एवं दिव्यांग छात्र-छात्राओं को कक्षा 6 से 9 तक नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। प्रधानाचार्य के अनुसार, इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों का पंजीकरण किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विद्यालय परिसर में आकर करा सकते हैं। विद्यालय में दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे उन्हें शिक्षा के साथ-साथ समुचित सहयोग भी मिल सके। पंजीकरण के लिए अभिभावकों को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे, जिनमें दिव्यांग प्रमाण पत्र या यूडीआईडी कार्ड दिव्यांग छात्रों के लिए, आधार कार...