हीराकुंड एक्सप्रेस नए साल से नॉन सुपरफास्ट गाडि़यों में होगी शामिल
झांसी, नवम्बर 3 -- झांसी। रेलवे प्रशासन ने विशाखापत्तनम-अमृतसर और अमृतसर-विशाखापत्तनम के बीच संचालित ट्रेन के नंबरों में संशोधन करने का नर्णिय लिया है। एक जनवरी 2027 से दोनों ट्रेनों को सुपरफास्ट श्रेणी से नॉन-सुपरफास्ट श्रेणी में परिवर्तित किया जाएगा। इसके साथ ही इनके ट्रेन नंबर भी बदल जाएंगे। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विशाखापत्तनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20807 का नया नंबर 18513 होगा। वहीं, अमृतसर-विशाखापत्तनम हीराकुंड एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20808 को संशोधित कर 18514 किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Kanpur News: रायपुर गरीब रथ सहित ट्रेनों के नंबर बदले
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.