धनबाद, मार्च 31 -- धनबाद। धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक ब्रांच में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के मौके पर सोमवार को स्कूल परिसर में हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए सत्र की शुरुआत सकारात्मक ऊर्ज और मंगलकामनाओं के साथ करना था। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में स्कूल अध्यक्ष प्रभाष कुमार डोकानिया, सचिव आलोक चौधरी, प्रबंधन समिति सदस्य मनीष अग्रवाल समेत अन्य ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.