धनबाद, मार्च 26 -- धनबाद। धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक ब्रांच में किंडरगार्टन से प्राइमरी स्कूल में जाने वाले छोटे बच्चों के लिए यूकेजी ग्रेजुएशन डे का आयोजन हुआ। आयोजित दीक्षांत समारोह में बच्चों ने ग्रेजुएशन गाउन (रॉब और कैप) पहनकर अपना परिणाम पत्र प्राप्त किया। उनके चेहरे पर गर्व और प्रसन्नता की मुस्कान देखकर अभिभावक भी खुशी से भावुक हो गए। अभिभावकों और बच्चों के लिए गर्व और खुशी के उस पल को यादगार बनाने के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था। विद्यालय सचिव आलोक चौधरी, प्राचार्य पूर्णिमा सिल, एडमिनिस्ट्रेटर बबीना चटर्जी ने बच्चों को उनके अगले एकेडमिक अध्याय और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.