हरदोई, फरवरी 26 -- हरदोई। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गुरुवार को सीएसएन पीजी कॉलेज के हीरक जयंती समारोह में शामिल हुए। गृह जनपद में डिप्टी सीएम ने मंच से छात्रों से ठेठ देसी अंदाज़ में बात करते हुए कहा देश को सिर्फ आईएएस, डॉक्टर, इंजीनियर ही नहीं, बल्कि चंद्रशेखर आज़ाद और महादेवी वर्मा जैसे व्यक्तित्व भी चाहिए। युवाओं से राजनीति, प्रशासन, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में आगे आने का आह्वान किया। संसाधनों की कमी से निराश न होने का जिक्र करते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया, "हमें चिट्ठी लिखना, फोन करना। मैं और पूरी सरकार आपके साथ खड़ी मिलेगी।" अपने छात्र जीवन को याद करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि मैं इस महाविद्यालय की ईंट-ईंट से वाकिफ हूं। किस तरह पायजामा-कुर्ता पहनकर, पैंट घुटनों तक मोड़कर बसों और डग्गामार वाहनों के पायदान पर लटककर कॉलेज आता था। उन्हो...