अयोध्या, अप्रैल 16 -- अयोध्या, संवाददाता। हीमोफीलिया के मरीजों की ब्लीडिंग रोकने के लिए उन्हें एक विशेष प्रोटीन फैक्टर चढ़ाना पड़ता है। इसके लिए हीमोफीलिया सेंटर की जरुरत पड़ती है। राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज में यह सुविधा नहीं है। मेडिकल कालेज प्रशासन इसके लिए प्रयासरत है। फिरहाल यहां हीमोफीलिया के मरीजों का ब्लड ट्रांसफ्यूजन किया जाता है।प्रदेश के बड़े अस्पतालों हीमोफीलिया के सेंटर है। इस बीमारी में ब्लीडिंग होने से फैक्टर की कमी हो जाती है। जब तक मरीज को फैक्टर नहीं चढ़ेगा, उसे ब्लीडिंग होती रहेगी। इस कारण से मरीजों को फैक्टर चढ़ाना जरुरी रहता है। जिसमें फैक्टर आठ व नौ शामिल है। हीमोफीलिया सेंटर पर फैक्टर चढ़ाने की सुविधा होती है। इसलिए इसके मरीजों को वहां जाना पड़ता है। मेडिकल कालेज में अभी ब्लड ट्रांसफ्यूजन की सुविधा है। जिसके लिए महीने में यह...