रांची, मई 22 -- रांची,  सवांददाता। हीमोफीलिया से पीड़ित मरीजों ने सदर अस्पताल प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर डे-केयर सेंटर में चल रही व्यवस्था में बदलाव नहीं करने की मांग की है। मरीजों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से शुक्रवार को एमिसिज़ुमैब इंजेक्शन दिया जा रहा है और अब तक किसी मरीज को कोई परेशानी नहीं हुई है। इसके बावजूद अचानक रविवार को इंजेक्शन लगाने की बात कही जा रही है, जिससे मरीजों में नाराजगी है। हीमोफीलिया सोसाइटी रांची, झारखंड के सदस्यों ने कहा कि डे-केयर सेंटर में बुधवार और शनिवार को फैक्टर दिया जाता है, जबकि महीने में एक दिन शुक्रवार को एमिसिज़ुमैब लगाया जाता है। यह व्यवस्था मरीजों की सुविधा और दवा के सही उपयोग को ध्यान में रखते हुए बनाई गई थी। मरीजों का कहना है कि रविवार को अस्पताल पहुंचना उनके लिए आसान नहीं होता। कई मरीज दूसरे जिलो...