हीमोफीलिया-थैलेसीमिया मरीजों को मेडिकल कॉलेजों में डे-केयर सेंटर
पटना, अप्रैल 2 -- राज्य के छह मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में हीमोफीलिया और थैलेसीमिया के मरीजों के लिए डे-केयर सेंटर होगा। इसका निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इस सेंटर में हीमोफीलिया और थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों के उपचार के लिए हर प्रकार की सुविधा एक ही छत के नीचे जी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को बताया है कि जिन मेडिकल कॉलेजों में उक्त सेंटर का निर्माण किया जा रहा है, उनमें पीएचसीएच, एसकेएमसीएच, जेएलएनएमसीएच, भागलपुर, पटना एम्स, जीएमसी पूर्णिया और एएनएमसीएच गया शामिल हैं। डे-केयर सेंटर पर निःशुल्क ब्लड ट्रांसफ्यूजन, खून की नियमित जांच और दवा वितरण की सुविधा दी जाएगी। विभाग के पदाधिकारी बताते हैं कि इस डे-केयर सेंटर पर हर प्रकार की तकनीकी सुविधा के साथ मरीजों के लिए 24 घंटे स्वास्थ्य कर्मी तैनात रहेंगे। अब बिहारवासियों को स्वास्थ्य उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.