सहारनपुर, अप्रैल 14 -- सरसावा, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज स्थित सभागार में सोमवार को हीमोफीलिया जागरूकता शिविर एवं नि:शुल्क स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन आई ड्रीम टू ट्रस्ट के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को इस गंभीर रक्त विकार के प्रति जागरूक करना तथा समय पर जांच व उपचार के लिए प्रेरित करना रहा।जागरूकता शिविर व स्क्रीनिंग कैंप आयोजितराजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमएस डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. विजय कुमार, नोडल अधिकारी (हीमोफीलिया) डॉ. अभिलाषा स्मिथ, डॉ. स्वाति, डॉ. रश्मि, डॉ. विपुल व डॉ. नीतू ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि उचित प्रबंधन से हीमोफीलिया रोगी भी सामान्य जीवन जी सकते हैं।30 मरीजों की हुई नि:शुल्क जांचडॉ. अभिलाषा स्मिथ ने हीमोफीलिया के उपचार व सावधानियों की जानकार...