फरीदाबाद, मई 19 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। बीके अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले हीमोफीलिया मरीज इन दिनों फैक्टर इंजेक्शन की कमी से परेशान हैं। मरीजों का आरोप है कि अस्पताल में कई महीनों से फैक्टर-8 और फैक्टर-9 इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हैं, जिसके कारण उन्हें जरूरत के अनुसार पूरी डोज नहीं मिल पा रही। इससे मरीजों को बार-बार अंदरूनी रक्तस्राव, जोड़ों में दर्द और अन्य गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों का कहना है कि जरूरत के समय पर्याप्त डोज नहीं मिलने पर उन्हें बार-बार अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ते हैं। कई मरीजों ने बताया कि अंदरूनी ब्लीडिंग होने पर तेज दर्द के बावजूद उन्हें इंतजार करना पड़ता है। कुछ मरीजों ने यह भी कहा कि दूसरे राज्यों में हीमोफीलिया मरीजों को इमरजेंसी के लिए घर पर फैक्टर उपलब्ध कराया जाता है, ...