वाराणसी, मार्च 29 -- वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बनारस शाखा की ओर से लहुराबीर परिसर में संगोष्ठी हुई। आईएमए के निर्वाचित अध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने हीमोफीलिया नामक आनुवांशिक बीमारी पर किया अपना शोध प्रस्तुत किया। कहा कि जीन थेरेपी और बायोलाजिकल्स के आने से मरीजों को काफी मदद मिली है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत सैगल ने पीआरपी थेरेपी से ओस्टियोआर्थराइटिस वाले मरीजों में होने वाले फायदे के बारे में बताया। इस दौरान आईएमएस बीएचयू के पूर्व डीन रिसर्च प्रो. गोपालनाथ, डॉ संजय मेहता, आईएमए अध्यक्ष डॉ अनुराग टंडन, सचिव डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ. सीपी सिंह, डॉ. हेमन्त सिंह, डॉ. अशोक सोनकर मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...