पटना, जून 17 -- हीमोफिलिया की जीवनरक्षक दवा फैक्टर-8 की उपलब्धता अब तक मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों में नहीं हुई है। इससे हीमोफिलिया के मरीज परेशान हैं और उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है। न्यू गार्डिनर अस्पताल में इसके लिए बुधवार को मरीज के परिजन ने हंगामा भी किया। मांग की कि जीवनरक्षक दवा फैक्टर-आठ को मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में नियमित उपलब्ध हो। हीमोफिलिया की यह दवा न्यू गार्डिनर अस्पताल परिसर में मिलती है। लेकिन पिछले 10 दिनों से यह नहीं मिल रही है। इससे मरीज की स्थिति खराब हो रही है। परिजन दवा लेने के लिए बार-बार अस्पताल पहुंच रहे हैं। यह भी पढ़ें- हीमोफिलिया की दवा नहीं मिलने से मरीज परेशान लेकिन उन्हें केवल आश्वासन दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि दवा की कमी के कारण मरीजों का जीवन खतरे में पड़ रहा है। राज्य के सभी म...