शामली, फरवरी 16 -- थानाभवन क्षेत्र के ग्राम धनैना निवासी किसान राम सिंह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना 9 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। किसान के पुत्र अरविन्द ने बताया कि राम सिंह हीड पुलिया के पास दरांती ठीक कराने के लिए जा रहे थे, तभी शामली की ओर से तेज गति से आ रही एक अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी। परिजनों के अनुसार कार चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राम सिंह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। हादसे में उनके पैर और जांघ की हड्डी टूट गई। मौके पर मौजूद लोगों और दुकानदारों ने तुरंत उन्हें उठाकर एंबुलेंस 108 को सूचना दी। घायल राम सिंह को पहले थानाभवन सीएचसी ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें शामली के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। फिलहाल उनका उपचार जारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.