मऊ, मई 15 -- मऊ। साईं हास्पिटल मऊ के निदेशक एवं बालरोग विशेषज्ञ डा.एके सिंह ने बताया कि बच्चों को हर हाल में हीट स्ट्रोक से बचाए अन्यथा जानलेवा साबित हो सकता है। बताया कि गर्मी के चलते उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। कहा कि बच्चों को 11 बजे के बाद घर से बाहर न निकलने दे। डायरिया की समस्या से बचने के लिये शुद्ध दूध एवं स्वच्छ पानी देने पर विशेष ध्यान दें। बच्चों को खास करके विटामिन सी वाले जूस ज्यादा मात्रा में दे, जिससे उनकी शरीर में सदैव अपनी और विटामिन सी बरकरार रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...