जमशेदपुर, अप्रैल 3 -- महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. असद ने गुरुवार को चाकुलिया व बहरागोड़ा की ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट में स्वास्थ्यकर्मियों को हीट स्ट्रोक एवं अन्य बीमारियों से बचाव और मरीजों की जांच और इलाज का प्रशिक्षण दिया। ब्लॉक हेल्थ यूनिट की कार्यशाला में जमशेदपुर सर्विलांस टीम के सुशील कुमार तिवारी और दीपक कुमार यादव समेत अन्य ने भाग लिया। डॉ. असद ने स्वास्थ्यकर्मियों को बीमारियों व मरीजों की स्थिति पर नजर रखने के लिए सर्विलांस की विधि बताई, ताकि एक से ज्यादा लोगों के किसी बीमारी (चिकन पॉक्स, डायरिया व अन्य) के चपेट में आने पर अन्य की सुरक्षा हो सके। इधर, घाघीडीह बस्ती में चिकन पॉक्स से पीड़ित मरीजों की स्थिति पर दूसरे दिन भी सर्विलांस टीम की नजर थी। टीम को दो मरीजों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...