बांदा, अप्रैल 29 -- नरैनी। ग्राम मुतियारी निवासी 85 वर्षीय वृद्धा कल्ली की बुधवार को शाम गर्मी की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका के पुत्र नत्थू ने बताया कि उनकी मां कल्ली गिरवां थाने के छिबांव गांव स्थित रिश्तेदारी से निमंत्रण में गई थी। बुधवार को वह वापस लौट रही थीं।
गर्मी से प्रभावित स्वास्थ्य दोपहर एक बजे वह नरैनी से भीषण गर्मी के बीच पैदल अपने गांव मुतियारी पहुंचीं। घर पहुंचते ही उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। उन्हें उल्टी होने लगी और पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। परिजन तुरंत निजी वाहन की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. चेतना मिश्रा ने जांच के बाद वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार अत्यधिक गर्मी और लू के कारण उनकी हालत गंभीर हुई होगी। क्षेत्र में लगातार बढ़ र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.