हीट स्ट्रोक से अधेड़ की जान गई
कानपुर, मई 26 -- चकेरी। सनिगवां में कमरे में लेटे अधेड़ की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे मकान मालिक कांशीराम अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मकान मालिक ने हीट स्ट्रोक से मौत होने की बात बताई है। सनिगवां निवासी बबलू के अनुसार उनके मकान में 58 वर्षीय अनिल कुमार किराए पर रहते थे। बबलू ने बताया कि वह प्राइवेट चालक है और उनका किरायेदार अनिल हेल्पर था। तभी उससे मुलाकात हुई थी। उसके बाद वह मकान में किराए पर रहने लगा था। उसके परिजनों का पता नहीं है। वह मकान में अकेला रहता था। सोमवार शाम अनिल बाहर से घूमकर आया था, इसके बाद कमरे में लेट गया। तभी उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना पर उसे कांशीराम ले गए, जहां डॉक्टर ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.