लखीसराय, मार्च 26 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बढ़ती गर्मी और संभावित हीट वेव को देखते हुए सदर अस्पताल प्रबंधन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। पीड़ित मरीज के बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में आठ बेड का विशेष हीट वेव वार्ड तैयार किया गया है। जहां हीट स्ट्रोक से पीड़ित मरीज के इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है। डीएस डॉ राकेश कुमार ने बताया कि डेडिकेटेड वार्ड में मरीज के लिए ऑक्सीजन गैस, आवश्यक दवा और अन्य चिकित्सा उपकरण विभागीय निर्देशानुसार उपलब्ध करा लिया गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में फिलहाल हीट वेव से प्रभावित मरीज का इलाज इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक द्वारा किया जाएगा। हालांकि मरीज की संख्या में बढ़ोतरी हुई तो वैसे ही डेडिकेटेड हीट वेव वार्ड को पूरी तरह सक्रिय करते हुए वहां अलग से चिकित्सक की तैनाती की जाएगी। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.