रुद्रपुर, मई 18 -- रुद्रपुर, संवाददाता। बढ़ती गर्मी और हीट स्ट्रोक के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत विभाग की टीमें विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर छात्रों और शिक्षकों को हीट स्ट्रोक से बचाव के उपायों की जानकारी देंगी। स्वास्थ्य विभाग के ओर से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले के सभी ब्लॉकों में कुल 11 टीमों को तैनात किया गया है। यह टीमें स्कूलों में जाकर बच्चों को अत्यधिक गर्मी के दुष्प्रभाव, लू से बचाव, पर्याप्त पानी पीने, धूप से बचने और प्राथमिक उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देंगी। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल के अनुसार, गर्मी के मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वह स्कूलों में नियमित रूप से भ...