हीट स्ट्रोक के मरीजों में सरकारी अस्पतालों में बेड सुरक्षित
धनबाद, जून 1 -- भीषण गर्मी को देखते हुए जिले का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। हीट स्ट्रोक के संभावित मामलों से निपटने के लिए सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। विभाग ने धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल और सदर अस्पताल में हीट स्ट्रोक पीड़ित मरीजों के लिए पांच-पांच बेड सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है। इसके अलावा जिले के सभी आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में दो-दो बेड आरक्षित किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को आवश्यक दवाओं, ओआरएस और अन्य जीवनरक्षक सामग्रियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। अस्पतालों में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को हीट स्ट्रोक के लक्षणों की पहचान तथा त्वरित उपचार के लिए तैयार रहने को कहा गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.