नई दिल्ली, मई 26 -- राजधानी दिल्ली का 75 फीसदी हिस्सा 'हीट स्ट्रेस' की चपेट में है। दिल्ली के भू सतह तापमान (एलएसटी या लैंड सर्फेस टेंपरेचर) के आधार पर जारी एक रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है। इसके मुताबिक लुटियन दिल्ली, दिल्ली कैंट और सिविल लाइंस जैसे ही कुछ इलाके ऐसे हैं, जो अपेक्षाकृत कम गर्म हैं। दिल्ली के लोग इन दिनों भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। सुबह से ही निकलने वाली तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। विज्ञान एवं पर्यावरण केन्द्र (सीएसई) की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के ज्यादातर घने बसे रिहायशी इलाके, बगैर किसी योजना के बसी कॉलोनियां और औद्योगिक क्षेत्र भीषण गर्मी की चपेट में आने के प्रति सबसे ज्यादा संवेदनशील हैं। इन स्थानों पर हरियाली का स्तर न के बराबर है और जलाशय या पानी वाले स्थानों की...