हीट वेव (लू) एवं अत्यधिक गर्मी से पशु-पक्षियों के बचाव को जारी की एडवाइजरी
अमरोहा, जून 27 -- डीएम डा. नितिन गौड़ ने कहा कि गर्मी के मौसम में तापमान अत्यधिक बढ़ने के कारण पशु-पक्षियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। हीट वेव (लू) की स्थिति में पशु-पक्षियों में पानी की कमी, थकावट, हीट स्ट्रोक तथा मृत्यु तक की संभावना रहती है। इसको दृष्टिगत रखते हुए पशुपालकों एवं आम नागरिकों के लिए सावधानियां एवं उपाय अपनाने की अपील की है।
पशुओं के लिए आवश्यक सावधानियां पशुओं को छायादार स्थान पर रखें तथा खुले धूप में अधिक समय तक न बांधें। पशुओं को स्वच्छ व ठंडा पानी दिन में कई बार उपलब्ध कराएं। पानी के बर्तन हमेशा भरे रखें। पशुशालाओं में हवादार व्यवस्था रखें तथा छत पर घास-फूस या टाट लगाकर तापमान कम करें। अत्यधिक गर्मी के समय दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक पशुओं को बाहर चराने से बचें। पशुओं को हल्का व सुपाच्य चारा दें तथा हरा चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.