हीट वेव से राहत के लिए चौराहों पर सुविधाएं बढ़ाने की मांग
शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- भीषण गर्मी और हीट वेव के प्रभाव को देखते हुए पार्षद रूपेश कुमार वर्मा 'अन्नू' ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर आमजन व ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के लिए राहत उपाय लागू करने की मांग की। उन्होंने बताया कि तेज धूप में राहगीरों, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों व डिलीवरी कर्मियों को भारी दिक्कतें हो रही हैं, साथ ही हीट स्ट्रोक व डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है। पत्र में प्रमुख चौराहों पर शेड या ग्रीन नेट, ठंडे पानी के लिए वॉटर कूलर/एटीएम, ओआरएस पैकेट, मिस्ट फैन व स्प्रिंकलर लगाने का सुझाव दिया गया। ट्रैफिक सिग्नलों की टाइमिंग सुधारने, पौधारोपण बढ़ाने, पुलिसकर्मियों के लिए कूलिंग जैकेट व विश्राम व्यवस्था तथा हेल्प डेस्क स्थापित करने की भी मांग की गई। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी को लेकर इस जिले के DM ने अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश, स्कूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.