मुरादाबाद, मई 29 -- जिले में शुक्रवार को सुबह के समय मौसम काफी खुशगवार महसूस किया गया वहीं, दिन में भी नम पुरवा हवा चलने की वजह से झुलसा देने वाली गर्मी से काफी राहत महसूस की गई। मौसम में इस बदलाव की वजह गुरुवार रात चली आंधी और इसके साथ हुई बारिश बनी। आंधी-बारिश की वजह से रात के न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई। जीआईसी स्थित राजकीय मौसम वेधशाला पर रात का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि कई दिनों से चल रही हीट वेव (लू की लहर) के दौरान रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था। यह भी पढ़ें- जिले में आंधी-पानी का कहर, तीन की मौत शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। मौसम विभाग ने ...