देवघर, मई 3 -- देवघर। सदर अस्पताल देवघर के सभागार में शनिवार को सिविल सर्जन डॉ. रमेश कुमार के निर्देशानुसार लू एवं गर्म हवाओं (हीट वेव) से बचाव के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. संचयन द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यशाला के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों को लू से बचाव, उसके लक्षणों की पहचान तथा समय पर उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- हीट वेव को लेकर अलर्ट रहें संबंधित विभागकार्यशाला का महत्व विशेषज्ञों ने बताया कि गर्मी के मौसम में विशेष सावधानी बरतना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि लू का प्रभाव स्वास्थ्य पर गंभीर पड़ सकता है। कार्यशाला में बताया गया कि अत्यधिक धूप में बाहर निकलने से बचें, सिर को ढककर रखें, हल्के रंग के ढीले सूती वस्त्र प...