चम्पावत, अप्रैल 19 -- सतीश जोशी, चम्पावत। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभागके निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में संभावित हीट वेव (लू) के प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन नेआवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अप्रैल से जून माह के मध्य विशेषकर मैदानी क्षेत्रों में उच्च तापमान के कारण जनस्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन पूर्ण सतर्कता बरत रहा है। डीएम मनीष कुमार के निर्देशन में जनपद के विभिन्न नगर निकायों में हीट वेव से होने वाली संभावित क्षति को न्यूनतम करने तथा आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। यह भी पढ़ें- हीटवेव से बचाव और तैयारियों पर हुआ मंथन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...