हीट वेव से बचाव को नगर निकायों व तहसीलों को मिली राहत राशि
आगरा, जून 27 -- भीषण गर्मी और हीट वेव से लोगों को राहत दिलाने के लिए शासन ने जिले की नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों और तहसीलों को विशेष धनराशि उपलब्ध कराई है। आपदा राहत आयुक्त के निर्देश पर नगर पालिकाओं को दो-दो लाख रुपये, नगर पंचायतों को एक-एक लाख रुपये एवं प्रत्येक तहसील को भी एक-एक लाख रुपये उनके खातों में भेज दिए गए हैं। इस धनराशि का उपयोग गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं मजबूत करने में किया जाएगा। प्रशासन के अनुसार, नगरीय क्षेत्रों और तहसील मुख्यालयों पर राहगीरों एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए पेयजल की व्यवस्था, छायादार टीनशेड, अस्थायी विश्राम स्थल, पानी के टैंकर और अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। नगर निकायों ने शासन से धनराशि मिलने के बाद इन व्यवस्थाओं का विस्तार भी शुरू कर दिया है。 यह भी पढ़ें- हीट वेव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.